फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A crowd of people gathered at the collectorate regarding the security of EVMs

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट पर सपाजनों की उमड़ी भीड़

Wed, 09 Mar 2022 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
A crowd of people gathered at the collectorate regarding the security of EVMs
कई जिलों में ईवीएम बदलने की आशंका को लेकर चल रहे शोर शराबे की आंच मंगलवार की रात करीब नौ बजे भदोही जिले में भी पहुंच गई। स्ट्रांग रूम के बाहर यानी कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 200 की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए। कुछ ने प्रशासनिक अमले के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ ने इधर-उधर भ्रमण कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान किसी काम से कलेक्ट्रेट में आ रहे एक वाहन को सपा कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए रोक दिया कि उसमें ईवीएम है। इसे बदले जाने की आशंका है। हालांकि प्रशासन ने उनके दावों को खारिज कर दिया। कलेक्ट्रेट में कई थानों की फोर्स भी लगा दी गई है। कार्यकर्ताओं ने उक्त वाहन को वापस भेजने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा केे लिए सपा के जिलाध्यक्ष विकास यादव ने पहले ही छह कार्यकर्ताओं को लगाया था। रात करीब नौ बजे करीब 200 की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उसमें जिलाध्यक्ष के साथ ही सपा के उम्मीदवार व कई पदाधिकारी भी थे। हंगामा की स्थिति को देखते हुए वहां सुरियावां, भदोही, ज्ञानपुर सहित कई थानों की पुलिस बुला ली गई। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा स्वयं स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया। रात करीब साढ़े 10 बजे तक वहां काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन मिलीभगत कर ईवीएम आदि को बदलवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed