फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धुन के पक्के थे पंडित श्यामधर मिश्र

धुन के पक्के थे पंडित श्यामधर मिश्र

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को गोष्ठी आयोजित कर विकास पुरुष पंडित श्यामधर मिश्र की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रत्नेश मिश्रा ने कहा कि स्व. श्यामधर मिश्र ने भदोही जिले का विकास कराने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अपने मंत्रित्व काल में 361 नलकूप लगवाकर किसानों को जो सौगात दी, वह आज भी अभूतपूर्व है। विकास के मामले में वह धुन के पक्के थे। औराई चीनी मिल, इंदिरा मिल, ज्ञानपुर पंप कैनाल लगवाकर जिले का चहुंमुखी विकास किया। जिला महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि पंडित श्यामधर मिश्र ईमानदार और स्वच्छ छवि के नेता रहे। वह कभी भी विकास के लिए किसी से समझौता नहीं किए। इस दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेसी नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी में सतीश चौबे, गुलजारी उपाध्याय, डा. सगीर हसन, हरिश्चंद्र दूबे, शशि कुमार पांडेय, जान मोहम्मद, फूलचंद्र बिंद, कुलदीप श्रीवास्तव, जगदीश पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि आज
ज्ञानपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई को पूर्वाह्न 10 बजे जिला कार्यालय पर मनाई जाएगी। यह जानकारी कांग्रेस के जिला महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed