फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लखनऊ जाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

लखनऊ जाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आंगनबाड़ी राज्य कर्मचारी संघ की शनिवार को आयोजित बैठक में आगामी छह मई को लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी संघ के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक में प्रदेश की सपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सपा ने चुनाव में सत्ता मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के एक वर्ष बाद भी प्रदेश सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर छह मई को लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचकर प्रदेश सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। जिलाध्यक्ष राजाराम बिंद ने बताया कि आंदोलन में शामिल होने पांच मई को दोपहर एक बजे आंगनबाड़ी कर्मचारी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से रवाना होंगी। बैठक उपाध्यक्ष निर्मला देवी, संरक्षक उमेश सरोज, ब्लाक अध्यक्ष राजेश्वरी सिंह, अनीता सिंह, किरन बाला बिंद, सुनीता मौर्य, राजकुमारी दुबे, मंजू मौर्य, चांद तारा सहित अर्चना, शशिकला, अनीता पाल, राजकुमारी, रेशमा बानो, शिप्रा, सीमा, संजू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed