फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   150 गांवों में 22 घंटे कटौती से लोग बेहाल पीएम को पत्र भेजकर ग्रामीण करेंगे मामले की शिकायत संवाददाता

150 गांवों में 22 घंटे कटौती से लोग बेहाल पीएम को पत्र भेजकर ग्रामीण करेंगे मामले की शिकायत संवाददाता

Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लाक के 150 गांवों में 10 से 12 घंटे नहीं बल्कि 24 घंटे में 22 घंटे तक बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। कटौती को लेकर ग्रामीणों में प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है। ग्रामीण पीएम को पत्र भेजकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर से शहरी इलाकों में कम से कम 14 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे बिजली देने का निर्देश है लेकिन जिले में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अभोली ब्लाक के मिश्राइनपुर, दुर्गागंज, अभोली फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों में पिछले एक माह से एक या दो घंटे ही बिजली प्रतिदिन मिल रही है। अघोषित कटौती से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश न होने से नहरों और पंपिग सेट से सिंचाई की सोच रहे किसानों को कटौती ने तगड़ा झटका दिया। जिससे उनकी फसल खेत में ही सूख गई। ग्रामीण भदोही के फत्तूपुर विद्युत उपकेंद्र से कटौती के बारे में पूछते हैं तो उल्टे सीधे जवाब दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटौती को लेकर ग्रामीण काफी नारा हैं। कटौती से कुढ़वा, थानीपुर, बीरापुर, भंडा, शेरपुर, नवलपुर, करनपुर, रामनगर, दयालपुर, बझपट्टी, जद्दूपुर, मिश्राइनपुर, मसुधी, गड़ौरा, छनौरा, गंगारामपुर, नीबीचौर, गोकुलपट्टी, बसवापुर, अभोली, नागमलपुर, सदौपुर, परऊपुर, महासिंहपट्टी, भंडा सहित 150 गांव प्रभावित हैं। ग्रामीण संतोष सिंह, संजय सिंह, लवकुश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ प्रधानमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर अधिशासी अभियंता एके श्रीवास्तव ने कहा कि जितनी बिजली मिल रही है उतनी क्षेत्रों में दी जा रही है। लोकल फाल्ट के चलते भी कटौती होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed