फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बारजा गिरा, मासूम की मौत, 16 घायल

बारजा गिरा, मासूम की मौत, 16 घायल

Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
औराई। थानाक्षेत्र के माधोसिंह बाजार के दक्षिणी मोहल्ले में सोमवार को दोपहर एक बजे घर का बारजा गिरने से उसकी चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई, जबकि 16 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गोपीगंज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर चार बच्चों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को ईदुलजुहा की नमाज अदा करने के बाद लोग अपने घरों पर पहुंचे। माधोसिंह बाजार के दक्षिणी मोहल्ले में दोपहर करीब एक बजे एक तमाशबीन तमाशा दिखाने के लिए पहुंचा। उसने डमरू बजाया तो वहां आसपास के काफी संख्या में बच्चे पहुंच गए। मकान के एक बारजे के नीचे बच्चे खड़े हो गए जबकि काफी संख्या में बारजे के ऊपर ही खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। अचानक बारजे की पटिया, गाटर गिर गए। इससे मलबे की चपेट में आकर सफत अली (6) पुत्र मुस्तफा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रहमत अली (5) पुत्र जुनीद, नसरूद्दीन (12) पुत्र कामरान, अली हुसैन (02) पुत्र शमीम, रमजान अली (13) पुत्र नियाज अली, शमीम (13) पुत्र सरताज अली, अली हुसैन (4) पुत्र पप्पू, इमरान (8) पुत्र नियाज अली, मो. अल्तमस (5) मो. अलीम, कवि आलम (5) पुत्र बुफरान अहमद, मो. साहेब (13) पुत्र इकबाल, मो. लायक (11) पुत्र जाबिर अली, राजिया बेगम (48) पत्नी स्व. अब्दुल जलील, मो. तारिक (11) पुत्र सरताज सहित 16 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ को गोपीगंज के निजी और कुछ को जिला अस्पताल ज्ञानपुर में परिवार वालों ने भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर चार को अन्यत्र रेफर कर दिया। वहीं हादसे की खबर लगते ही एसडीएम जेपी सिंह, तहसीलदार शिव प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी सूक्ष्म प्रसाद, एसओ सुरेंद्र कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए तथा घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed