फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रतिमा विसर्जन को लेकर बवाल, गाड़ियां फूंकी पथराव में पुलिसकर्मियों समेत 24 लोग घायल, 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा, 48 भेजे गए जेल संवाददाता

प्रतिमा विसर्जन को लेकर बवाल, गाड़ियां फूंकी पथराव में पुलिसकर्मियों समेत 24 लोग घायल, 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा, 48 भेजे गए जेल संवाददाता

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
औराई (भदोही)। थाना क्षेत्र के उगापुर के पास शुक्रवार को प्रशासन द्वारा गंगा नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन से मना करने पर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल हुआ। नाराज ग्रामीणों ने एक अनुबंधित बस, एक पुलिस की ट्रक को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच हुए पथराव के दौरान 16 विसर्जन करने वाले और आठ पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 49 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। करीब 48 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोपहर बाद उन लोगों को जेल भेज दिया गया। तनाव को देखते हुए दूसरे दिन भी पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

भदोही की ओर से आने वाली प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए उगापुर में ज्ञानपुर नहर प्रखंड में विसर्जन करने के लिए प्रशासन की ओर से स्थल तय किया गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद प्रतिमाओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। एक-एक कर प्रतिमाएं विसर्जित की जाने लगीं। देखते ही देखते प्रतिमाओं की संख्या बढ़ने लगी। प्रतिमाओं की संख्या बढ़ने पर विसर्जन करने आए लोग गंगा में प्रतिमा विसर्जन करने पर अड़ गए। पुलिस के समझाने के बाद सभी वहीं चक्काजाम कर दिए ।
विज्ञापन

करीब तीन से पांच घंटे तक प्रतिमाओं को रोकने से नाराज विसर्जन करने वाले पुलिस पर ईंट पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाई। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस और विसर्जन करने वालों के बीच गुरिल्ला युद्ध चलता रहा। इस बीच दोनों पक्षों से 24 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इनमें जख्मी तीन पुलिस कर्मियों को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसओ औराई सुरेंद्र कुमार पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शाम छह बजे एसडीएम जेपी सिंह, सीओ सूक्ष्म प्रसाद सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स हेलमेट लगाकर उगापुर पहुंच गई। विसर्जन करने वाले गंगा में प्रतिमा के विसर्जन को लेकर अड़ गए और पुलिस समझाने में लगी रही।
विसर्जन करने वालों की संख्या अधिक होने से पुलिस पीछे हट गई। पुलिस जैसे ही पीछे हटी नाराज लोगोें ने अनुबंधित बस और पुलिस की ट्रक को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने के लिए आ रही फायर ब्रिग्रेड वाहन को बभनौटी में क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन चालक धीरेंद्र नाथ मिश्रा (55) को मारपीट कर घायल कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने कई थानों की पुलिस और पीएसी को बुला लिया।

पीएसी ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को भगाया। रात करीब आठ बजे के बाद प्रतिमाओं का नहर में विसर्जन किया गया। पुलिस ने इस मामले में 49 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 48 लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोपहर बाद उन लोगों को जेल भेज दिया गया। सीओ सूक्ष्म प्रसाद ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed