फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नाद का पानी बहाने को लेकर पथराव पथराव में टूटी प्रतिमा बदली गई, दो घायल, एक पक्ष ने किया सड़क जाम संवाददाता

नाद का पानी बहाने को लेकर पथराव पथराव में टूटी प्रतिमा बदली गई, दो घायल, एक पक्ष ने किया सड़क जाम संवाददाता

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के महुआपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व आपसी विवाद में मारपीट के बाद हुए तनाव के चलते रविवार को दो समुदाय के बीच पथराव हो गया। इससे पास के पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर भदोही एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी, सीओ एपी सिंह, एसओ चौरी जितेंद्र सिंह पहुंच गए। समझा बुझाकर मामला शांत कराया, थाने में दोनों पक्ष के सात नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महुआपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व एक समुदाय से जुड़े एक व्यक्ति का गांव के ही किसी से विवाद हुआ था। विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गई, मामला पुलिस तक पहुंच गया था। रविवार को एक समुदाय की महिला पशुओं को चारा खिलाने के लिए नाद का पानी बाहर सड़क पर फेंक रही थी। इसको लेकर पास के दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने विरोध जताया। देखते देखते कहासुनी होने लगी और मामला मारपीट तक पहुंच गया और पथराव होने लगा। इसी बीच दूसरे पक्ष के समर्थन में पास के पूजा पंडाल में मौजूद लोग भी पहुंच गए। इससे पत्थरबाजी होने लगी। इसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोगों का सिर फट गया। पत्थर पंडाल के पास पहुंचने से प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

नाराज लोगों ने गोमती सड़क पर रखकर जाम कर दिया। कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे उच्चाधिकारियों ने मामले को शांत कराया। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को भी प्रशासन ने फौरन बदलकर मामले को रफा दफा किया। सीओ एपी सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया मामले की जांच की जाएगी, जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed