फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   328 राजस्व गांव पर बीडा ने जताया हक

328 राजस्व गांव पर बीडा ने जताया हक

Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली तो भदोही ब्लाक के 80 फीसदी राजस्व गांव बीडा के अधीन हो जाएंगे। बीडा ने भदोही-जौनपुर जिले के 328 राजस्व गांव पर हक जताते हुए उन का पुनर्गठन और परिसीमन न कराने को कहा। डीपीआरओ जौनपुर और भदोही को पत्र भेजकर इस पर विचार करने को कहा है। इसमें भदोही के 217, ज्ञानपुर के 9 और मड़ियाहू तहसील के 66 राजस्व गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जिले के ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन और परिसीमन कराने को कहा गया है। उसके तहत ग्राम पंचायत की जनसंख्या के आधार पर नए ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई लेकिन भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जिला पंचायत राज अधिकारी भदोही और जौनपुर को पत्र भेजकर मड़ियाहूं, ज्ञानपुर और भदोही तहसील के 328 राजस्व गांव का परिसीमन और पुनर्गठन न कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता बीडा राम अजोर यादव की ओर से भेजे गए पत्र में भदोही तहसील के 217 राजस्व गांव, मड़ियाहू तहसील के 66, ज्ञानपुर तहसील के नौ गांव शामिल हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि बीडा के आठ किमी के परिक्षेत्र में पड़ने वाले राजस्व गांव का परिसीमन और पुनगर्ठन न किया जाए। इसी तरह नगर पालिका परिषद भदोही के 42 पुरवा, नगर पंचायत नई बाजार के तीन पुरवे को भी परिसीमन आदि से दूर रखने को कहा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी राम आसरे दूबे ने कहा कि बीडा की ओर से पत्र उनके पास आया है। उसे देखा जा रहा है। उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर वैधानिक तरीके से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed