फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राम और भरत के मिलन को देख छलके आंसू

राम और भरत के मिलन को देख छलके आंसू

Fri, 18 Oct 2013 05:39 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Fri, 18 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। नगर का ऐेतिहासिक और प्रसिद्ध भरत मिलाप बुधवार की रात धूमधाम से संपन्न हुआ। जीटी रोड बड़ा चौराहा पर बने आकर्षक मंच पर 14 वर्ष बाद जब राम और भरत सहित चारों भाइयों का मिलन हुआ तो लीला प्रेमियों की आंखों से आंसू छलक गए। इस नयनाभिराम झांकी को देखकर पूरा नगर राजा रामचंद्र की जय, जय श्री राम और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। नगर के विभिन्न मुहल्लों में आकर्षक विद्युत झालरों की सजावट की गई थी। भरत मिलाप में 28 लाग और विमानों का प्रदर्शन किया गया।
गोपीगंज रामलीला समिति और नव युवक दल के तत्वावधान में नगर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध भरत मिलाप की लीला का मंचन रात्रि 12.00 बजे चौराहा पर बने विशाल मंच पर हुआ। इस दौरान राम और भरत जैसे ही गले मिले। पूरा वातावरण भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान चौराहा भीड़ से खचाखच भरा रहा। इसके बाद जमकर आतिशबाजी भी की गई। मेले के मद्देनजर जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। मेले में बड़ी संख्या में पुलिस बल के अलावा महिला पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया था। मेले में जगह जगह सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। राम और भरत के मिलन के बाद करीब 28 लाग और विमानों का प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जगह-जगह आठ चौकी(झंाकी) भी लगाई गई थी। आकर्षक विमानों को देख नगरवासी मंत्रमुग्ध रहे। लाग और विमानों का काफिला मंदिर बाबा कबूतरनाथ से उठा जो गल्ला मंडी, अंजही मुहाल, छोटी चौमुहानी, सदर मुहाल, बड़ा चौराहा, लाई बाजार, पड़ाव, स्टेशन रोड, पश्चिम मुहाल, खड़हट्टी मुहाल, मिर्जापुर रोड, बघेल छावनी होते हुए जीटी रोड होते हुए ज्ञानपुर रोड पर पहुंचकर खत्म हुआ। लाग और विमानों के साथ तलवारबाजी करते हुए मां काली के वेश में कलाकार चल रहे थे। इसके अलावा घोड़े पर तमाम देवतागण भाला और तलवार लेकर चल रहे थे। डीजे की धुन पर लोग थिरकने के लिए बाध्य रहे। प्रमुख झाकियों में सपा प्रत्याशी सीमा मिश्रा की ओर से शुंभ-निशुंभ वध और काली जी का नृत्य, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की तरफ से शिव पार्वती भसान होली, नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता की ओर से राम-रावण युद्ध, पूर्व अध्यक्ष आशाराम गुप्ता की ओर से रामभक्त हनुमान, भाग्यवंती फिलिंग स्टेशन के संत लाल अग्रहरि की ओर से भस्मासुर वध, शंकर पार्वती बीड़ी के विनय कुमार चौरसिया की ओर से लंका दहन की झांकी शामिल रही। इस मौके पर राम लाल अग्रवाल, भिखारीलाल अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नंदलाल जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, उमेश सिंह बघेल, शिवशंकर गुप्ता, दामोदर अग्रहरि, राकेश कुमार, अमृत लाल गुप्ता, गोपाल उमर वैश्य, प्रमोद अग्रवाल
विज्ञापन

आदि रहे।
इस मौके पर नगर के ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मेले में कई जिलों की पुलिस फोर्स के अलावा सीओ ज्ञानपुर जितेंद्र दूबे, उपजिलाधिकारी रामजी चौबे, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा सहित महिला और पुरूष पुलिसकर्मी, पीएससी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed