{"_id":"64-111140","slug":"Bhadohi-111140-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत
Bhadohi
Updated Thu, 17 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया। नगर के खलवारपुर में बुधवार की सुबह कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंचे फायरबिग्रेड के जवानों ने शव को बाहर निकाला। हादसे से परिवार वाले रो-रोकर बेहाल हैं।
खलवारपुर वार्ड निवासी पूर्व सभासद चंद्रपाल गौतम के बड़े भाई अमरनाथ गौतम (52) पुत्र बौड़म गौतम बुधवार को भोर में करीब तीन बजे कुएं से पानी निकालने के लिए गया। पानी निकालते समय फिसलने के कारण कुएं में गिर गया। काफी समय तक आसपास से कोई नहीं गुजरा, लेकिन कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने अंदर से आवाज सुनी तो कुएं के पास गए। वहां जाकर देखा तो अधेड़ छटपटा रहा था।
कुआं विशालकाय होने के साथ खंडहरनुमा था, जिससे उसमें किसी ने उतरने की हिम्मत नहीं दिखाई। सूचना पर फायर बिग्रेड पहुंचे जवानों ने घंटों मशक्कत करने के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिवार वालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। उसका इलाज चल रहा था।