{"_id":"64-111003","slug":"Bhadohi-111003-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं के अनुरूप होगा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं के अनुरूप होगा प्रत्याशी
Bhadohi
Updated Wed, 16 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। लोकसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की लालानगर डाक बंगले में बैठक हुई। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व एमएलसी मणिशंकर पांडेय मौजूद रहे। इस मौके पर प्रत्याशी चयन को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
पर्यवेक्षक श्री पांडेय ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी का चयन कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप किया जाएगा। देश में जातीय और सांप्रदायिक शक्तियां विघटन पैदा करने की फिराक में हैं। इसके लिए कांग्रेस जनों को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में पूरी तत्परता के साथ लगना होगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि आगामी लोस चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां बढ़ गईं हैं। आपसी भेदभाव भुलाकर सभी को सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रयास करना होगा। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी के नामों का पैनल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। पर्यवेक्षक ने कांग्रेसजनों से लोकसभा प्रत्याशी के बारे में उनकी राय ली। इस मौके पर धीरेंद्र पांडेय, मिठाई लाल दुबे, सूर्यमणि तिवारी, लोलारखनाथ, जगदीश पासी, सत्येंद्र तिवारी, सुरेश मिश्र, राजन दुबे आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।