फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पंडालों के पट खुले, दिखा देवी का भव्य रूप

पंडालों के पट खुले, दिखा देवी का भव्य रूप

Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को आदिशक्ति मां जगदंबा के कालरात्रि स्वरूप की विधिवत उपासना की गई। देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में दिन भर पूजन अर्चन का दौर चला। सभी पूजा पंडालों में आदि शक्ति की प्रतिमाएं स्थापित होने के बाद पूरे क्षेत्र में मेले जैसा दृश्य हो गया है। देर रात तक पूजा पंडालों में भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

सभी दुर्गापूजा पंडालों के पट शुक्रवार को खोल दिए गए। इसके पूर्व विधि-विधान से देवी की पूजा अर्चना और आह्वान आदि करने के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विद्युत झालर ट्यूबलाइट और झूमर आदि लगाए गए हैं। पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। सभी पूजा पंडालों पर पुलिस और होमगार्डों को तैनात किया गया है। हरिहरनाथ मंदिर परिसर में जय मां अंबे पूजनोत्सव समिति की ओर से केदारनाथ धाम की तरह पंडाल सजाकर देवी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह से ही पंडाल पर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बालीपुर स्थित कागभुसुंडि मंदिर, दूधनाथ मंदिर, गिरधरपुर, कुंवरगंज, दुर्गागंज रोड आदि स्थानों पर भव्य पूजा पंडाल लगाकर देवी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं हैं। गोपीगंज के काली देवी प्राथमिक विद्यालय पर मां सिंहवाहिनी शृंगार समिति की ओर से कंबोडिया के अंकोरवाट में स्थित विष्णु मंदिर का भव्य मॉडल तैयार किया गया है। कई पंडालों में महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। पंडाल पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गणेश मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर, न्यू फ्रेंड्स क्लब की ओर से ज्ञानपुर रोड, आरएस क्लब की ओर से फूलबाग, न्यू यंग ब्वायज क्लब मां जगदंबा शृंगार समिति लालापुर गोपीगंज में भव्य पंडाल बनाया गया है। मां के गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया है। मां दुर्गा पूजनोत्सव समिति सहसेपुर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आरती के दौरान भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। सप्तमी के दिन सभी पंडाल भक्तों से गुलजार रहे। खमरिया बाल दुर्गा पूजनोत्सव समिति पकरीतर, बाल दुर्गा पूजनोत्सव समिति लोहराज, शिशु दुर्गा पूजनोत्सव समिति, बाल दुर्गापूजा समिति मधईपुर, मधईपुर दुर्गोत्सव समिति, बाल दुर्गोत्सव समिति हनुमान मंदिर भजईपुर, खमरिया दुर्गा पूजनोत्सव समिति, दुर्गा पूजा समिति ई हिल कंपनी के समीप, नवयुवक दुर्गोत्सव समिति ट्रांसफार्मर के पास आदि पूजा पंडालों में देर रात तक भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed