फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रदेश का तालिबानीकरण कर रही सपा

प्रदेश का तालिबानीकरण कर रही सपा

Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। तुष्टीकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस देश को लगातार शर्मसार कर रही ह, तो सपा वोट की राजनीति की खातिर उत्तर प्रदेश का तालिबानीकरण करने पर तुली हुई है। यह बातें भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित संगठन के छात्र युवा संगम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर निशाना साधते हुए युवाओं को रिझाने का पूरा प्रयास किया। कहा कि कांग्रेस और सपा सरकार वोट की खातिर अलगाववादियों जैसी भाषा बोलकर देश विरोधी ताकतों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। सपा सरकार दंगे कराकर निर्दोषों का खून बहा रही है। युवा नेता ने मोदी लाओ, देश बचाओ का नारा देते हुए युवाओं से कहा कि देश की अस्मिता अब उनके हाथ में है। उत्तर प्रदेश के युवा जागें और नरेंद्र मोदी को सत्ता के शिखर पर ले जाएं। देश में भय, भूख, भ्रष्टाचार को समाप्त करने, रोजगार दिलाने और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विकास पुरुष मोदी को लाना होगा। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं को बरगला कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने मंत्रियों की झोली भर रही है। देश की आर्थिक स्थिति दिन ब दिन खराब हो रही है। श्री ठाकुर ने समग्र क्रांति के प्रणेता जय प्रकाश नारायण और एकात्म मानववाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय नेताओं के सामने 200 से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री अभिजीत मिश्र, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके पूर्व भदोही, सुरियावां सहित पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग बाइक जुलूस के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष रणंजय सिंह, भदोही विधानसभा प्रभारी शैलेेंद्र दूबे टुन्ना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनय कुमार उर्फ गोरेलाल पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह डा. राकेश दूबे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता संतोष पांडेय ने
विज्ञापन

और संचालन श्रीनिवास चतुर्वेदी
ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed