{"_id":"64-110480","slug":"Bhadohi-110480-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ से चमकाएंगे बस्तियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ से चमकाएंगे बस्तियां
Bhadohi
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सूबे की सपा सरकार अल्पसंख्यकों को रिझाने के लिए हर तरह का जुगत करने में जुटी हुई है। शासन के निर्देश पर अल्पसंख्यक और मलिन बस्तियों को चमकाने की तैयारी की जा रही है। डूडा ने दो नगर पालिका और दो नगर पंचायतों में काम कराने के लिए प्रस्ताव बना लिया है। विभागीय स्तर से विकास के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
पांच नगर पंचायतों सुरियावां, ज्ञानपुर, खमरिया, नई बाजार, घोसियां और दो नगर पालिका परिषद भदोही, गोपीगंज में बीते दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। नगरीय इलाकों में नगर पंचायत और नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे कार्यों के बाद भी कई मोहल्लों में आज भी स्थिति बदतर है। विकास कार्यों के बाद भी पिछड़ी अल्पसंख्यक और मलिन बस्तियों को बेहतर करने के लिए शासन ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग को पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगा है। शासन के भेजे गए पत्र को संज्ञान में लेते हुए विभागीय स्तर से नगर पालिका भदोही तथा गोपीगंज और नगर पंचायत ज्ञानपुर और नई बाजार में अति पिछड़ी अल्पसंख्यक और मलिन बस्ती में विकास कार्यों का खाका तैयार कर लिया गया है। डूडा के परियोजना निदेशक शैलेंद्र भूषण ने कहा कि पिछड़ी अल्पसंख्यक और मलिन बस्तियों को बेहतर करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था।