{"_id":"64-110368","slug":"Bhadohi-110368-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मिठाई विक्रेता की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मिठाई विक्रेता की मौत
Bhadohi
Updated Tue, 08 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। नीम के पेड़ पर चढ़कर दातून तोड़ रहे मिठाई दुकानदार की पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सोमवार को मौत हो गई। मौके पर पहुंची औराई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम भोगांव गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से औराई चौराहे सहित पूरे बाजार में सोमवार को माहौल गमगीन रहा।
औराई गांव निवासी बिंदू जायसवाल (28) की चौराहे पर मिठाई की दुकान है। युवक सोकर उठने के बाद सुबह साथियों के साथ प्रतिदिन मार्निक वॉक पर जाता था। रोज की भांति सोमवार को तड़के टहलने के लिए निकला था। वापस आते समय काशीराज इंटर कालेज के पास स्थित एक नीम के पेड़ पर चढ़कर दातून तोड़ने लगा। पेड़ के समीप हाईटेंशन लाइन का पोल गड़ा है। बारिश होने से लोहे के पोल में करंट उतरने लगता है। पेड़ पर चढ़ा बिंदू पैर फिसलने से असंतुलित हो गया। बचने के लिए पोल का सहारा लिया और उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आकर पोल से चिपक गया। नजारा देखकर साथियों ने जूते और चप्पल आदि मारकर छुड़ाना चाहा। लेकिन, जमीन गीली होने से उतर रहे करंट के झटके से वे भी पीछे हट गए। जब तक कुछ इंतजाम करते तब तक युवक के प्राण प्रखेरू उड़ गए थे। जानकारी पाकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बिजली आपूर्ति ठप कराकर पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक स्व. मंगरू जायसवाल के चार पुत्रों में सबसे छोटा था। शोक जताने के लिए लोगों की दुकान पर भीड़ लग गई। युवक की मौत से मां सहित भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।