फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चंद्रघंटा का दर्शन कर भक्त गदगद

चंद्रघंटा का दर्शन कर भक्त गदगद

Tue, 08 Oct 2013 05:38 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Tue, 08 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में भोर से ही पूजन-अर्चन का दौर चलने लगा, जो देर रात तक चला। विभिन्न देवी मंदिरों में श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, अखंड रामायण, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आदिशक्ति मां चंद्रघंटा के स्वरूप की उपासना की गई। ज्ञानपुर के पुरानी बाजार स्थित घोपैला स्थित शीतला माता मंदिर पर दिन भर आस्थावानों की भीड़ उमड़ी रही। जयकारा शेरावाली का...के जयघोष से देवीधाम गूंजता रहा। इसी तरह हरिहरनाथ मंदिर स्थित मां काली, शीतला और दुर्गा मां के मंदिरों में देवी आराधना के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। गोपीगंज नगर के सदर मुहाल स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। मंदिर पर दिन भर भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ ही शाम को बाजार की महिलाओं ने भजन और गीत गाए।
विज्ञापन

डेरवां के गंगा तट पर स्थित प्राचीन मां शीतला माता मंदिर पर मेले जैसा माहौल रहा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भक्तों ने नारियल, चुनरी, मिष्ठान आदि का भोग लगाया। सीतामढ़ी स्थित सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में नवरात्र के चलते मेले जैसा माहौल है। दिनभर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। सैकड़ों भक्तों ने जगत जननी मां जानकी के दरबार में हाजिरी लगाई। इसी तरह क्षेत्र के जंगीगंज, कोइरौना, ऊंज, वहिदानगर, गोपीगंज, घोसिया, खमरिया, औराई, बाबूसराय, चौरी, भदोही, सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली आदि क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में देवी की पूजा और आराधना की गई। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पंडालों में कुछ स्थानों पर देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है, जबकि अधिसंख्य स्थानों पर पंचमी और सप्तमी को प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन अर्चन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed