फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   311 मीट्रिक टन चीनी का किया गया आवंटन

311 मीट्रिक टन चीनी का किया गया आवंटन

Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sat, 05 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत इस महीने अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल राशन कार्डों पर वितरण के लिए गोदामों से अनाज का उठान कर दिया गया है। इसके अलावा 311 मीट्रिक टन चीनी का भी आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

अनाज का वितरण जिला आपूर्ति विभाग से निर्धारित वितरण तिथि पर किया जाएगा। वितरण के लिए छह, आठ, 11 और 15 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है। आपूर्ति विभाग के मुताबिक, बीपीएल कार्डधारकों के लिए 932 एमटी गेहूं, 1230 एमटी चावल और अंत्योदय कार्डधारकों के लिए 378 एमटी गेहूं, 945 एमटी चावल, एपीएल कार्ड धारकों के लिए 1538 एमटी गेहूं का आवंटन जिले के कोटेदारों को किया गया है। इसके अलावा 311 एमटी नियमित चीनी का आवंटन कोटेदारों को किया गया है। डीएसआे राजन गोयल ने सभी कार्डधारकों को वितरण तिथि पर सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचकर राशन आदि लेने का निर्देश दिया है। साथ ही जिले के समस्त कोटेदारों को वितरण तिथि के दिन दुकान खुले रखने का निर्देश दिया है। डीएसओ ने कोटेदारों को चेतावनी दी है कि यदि वितरण तिथि पर दुकान बंद मिले तो उनके खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed