{"_id":"64-109537","slug":"Bhadohi-109537-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला का मिला शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला का मिला शव, हत्या की आशंका
Bhadohi
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर। पखवारे भर से लापता ऊंज थाना क्षेत्र की सीकीचौरा गांव निवासी विधवा सरोजा देवी (30) का शनिवार को वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा में शव मिला। विधवा एक वर्ष से अपने मायके रह रही थी, वह वैवाहिक और त्रयोदशाह आदि कार्यक्रमों में पूड़ी बेलने का काम करती थी।
एक पखवारे पूर्व वह गोधना इलाके में पूड़ी बेलने के लिए गई थी। इसके बाद से लापता थी, उसके मायके वालों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। विधवा की मौत पर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी है। वाराणसी जिले के बिहड़ा में शव मिलने से तरह तरह की चर्चा है। मृतक विधवा के दो पुत्र विजय और नीरज हैं। विधवा की मौत पर ग्रामीणों ने उसके पुत्रों के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।