फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भत्ते पर नहीं लग सकेगा ग्रहण

भत्ते पर नहीं लग सकेगा ग्रहण

Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बेरोजगारों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही बेरोजगारी भत्ता योजना शिक्षा प्रेरकों को नौकरी के बाद भी मिलती रहेगी। भत्ता नियमावली के तहत 36 हजार तक पारिवारिक आय वाले लोगों को भत्ता दिया जा सकता है। ऐसे में नौकरी पाने के बाद उहापोह के दौर से गुजर रहे शिक्षा प्रेरकों को राहत मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता योजना दुबारा प्रभावी कर दी गई। वर्तमान समय में जिले के करीब 21 हजार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। जिले में दो साल से लटकी शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तीन दिन पूर्व पूर्ण हो गई। जिले में 962 प्रेरकों में करीब 800 ऐसे प्रेरक हैं जो सेवायोजन विभाग में पंजीकृत होकर बेरोजगारी भत्ता ले रहे थे। नौकरी मिलने के बाद शिक्षा प्रेरक भत्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में आ गए थे लेकिन विभाग ने उनके असमंजस को दूर कर दिया है। जिला सेवायोजन अधिकारी आरडी राम ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता नियमावली में 36 हजार तक आय वाले बेरोजगारों को भत्ता मिलेगा। लेाक शिक्षा केंद्रों के लिए चयनित शिक्षा प्रेरकों को प्रति माह दो हजार मानदेय संग सालाना 24 हजार रुपये मिलेगा। उन्होंने बताया कि 24 हजार सालाना मानदेय पाने के बाद भी वह भत्ते के लिए पात्र होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed