{"_id":"64-109534","slug":"Bhadohi-109534-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा टूटने पर सीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा टूटने पर सीएम का फूंका पुतला
Bhadohi
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जौनपुर के मुफ्तीगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दुर्गागंज त्रिमुहानी पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सपा को जन विरोधी बताया।
इसके पूर्व जिला कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्रनाथ दुबे ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश सरकार के जन विरोधी रवैए की वजह से सामाजिक समरसता के लिए गंभीर संकट हो गया है। वरिष्ठ नेता राजेंद्र दुबे राजन ने कहा कि सपा सरकार में सांप्रदायिक ताकतों की सक्रियता फिर बढ़ गई है। उन पर अंकुश लगाने में सरकार विफल है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश की सरकार सामाजिक समरता और विकास का माहौल बनाने में नाकाम है। जाति और समुदाय की राजनीति करने वाले सक्रिय हो गए हैं। इसके चलते गांधी की प्रतिमा तोड़ी जा रही, तो मुजफ्फर नगर जैसे हालत उत्पन्न हो रहे हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। सुरेश मिश्र सहित अन्य वक्ताओं ने प्रतिमा तोड़ने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर लक्ष्मीशंकर चौबे, शिवधारी शुक्ल, सुरेश प्रकाश तिवारी, लालमणि चौरसिया, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।