फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आतंकी घटना के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

आतंकी घटना के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीमा पर आतंकी गतिविधि के दौरान भारतीय सैनिकों के मारे जाने पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को नाराजगी व्यक्त की। न्यायालय खुलते ही बार सभागार में अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे पर विरोध किया। न्यायालय परिसर से बाहर आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सभा में डिस्ट्रिक्ट बार के मंत्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय सैनिकों की निर्मम हत्या कायरता पूर्ण तरीके से आतंकवादी कर रहे हैं। केंद्र सरकार इस घटना को लेकर सिर्फ निंदा प्रस्ताव पारित कर रही है। सरकार को अब ठोस कदम उठाने की जरूरत है। पंकज तिवारी ने कहा कि आतंकवादियों ने राष्ट्र पर हमला किया है। राजनेताओं की ढुलमुल नीतियों के चलते आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। अखिलेश दूबे ने कहा कि शांति का संदेश बहुत दिया गया। अब हिसाब करना चाहिए। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष राम सागर चौरसिया ने की। सभा को गंगाराम यादव, स्वामीनाथ मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, सुधाकर पांडेय, हरिवंश पांडेय, जीत बहादुर सिंह, सत्येंद्र सिंह, विनीत श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव ने संबोधित किया। प्रदर्शन में दिनेश सिंह, श्याम नारायण सिंह, धीरज शुक्ला, दीपक पांडेय, अजय तिवारी, शशि पांडेय सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान आतंकवादी घटना के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed