{"_id":"64-109443","slug":"Bhadohi-109443-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कालेज में की तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कालेज में की तोड़फोड़
Bhadohi
Updated Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को उपद्रवी छात्रों ने अवैध तरीके से प्रवेश लेने का दबाव बनाने के लिए जमकर बवाल किया। भूगोल हाल में महिला प्राध्यापक से बदसलूकी करने के साथ ही विज्ञान संकाय में तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ से हजारों का सामान नष्ट हो गया। प्राध्यापक से बदसलूकी से नाराज शिक्षकों ने प्रवेश बंद कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मयफोर्स महाविद्यालय में पहुंची। पुलिस को देख सभी उपद्रवी छात्र भाग गए लेकिन दो पुलिस के हत्थे आ गए। उन्हें बाद में पुलिस ने छोड़ दिया।
काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से स्नातक कक्षा में प्रवेश कार्य चल रहा था। भूगोल हाल में दोपहर लगभग एक बजे प्रवेश काउंटर पर पहुंचे कुछ बाहरी छात्रों ने मनोविज्ञान की प्राध्यापक से बिना मेरिट के लिए प्रवेश का दबाव बनाने लगे। लेकिन उन्होंने प्राचार्य के निर्देश के बिना किसी तरह से प्रवेश लेने से इंकार कर दिया। शिक्षकों का आरोप था कि इस दौरान छात्रों ने उनसे हाथापाई की और कुर्सी उठा ली। जानकारी पाकर मौजूद सुरक्षाकर्मी पहुंच गए, साथ ही कोतवाली से एसआई वीपी मिश्र मय फोर्स आ गए। उन्होंने प्राचार्य और प्राध्यापकों से मिल कर मामले की हकीकत समझी। इसके बाद बदसलूकी करने वाले दो लोगों को हिरासत लेकर प्राचार्य कार्यालय ले गए। जहां वह अपनी सफाई देने लगे, लेकिन शिक्षकों के अड़े रहने पर वे ठंडे पड़ गए। उधर विज्ञान संकाय में अवैध प्रवेश के लिए दबाव बना रहे कुछ उपद्रवियों ने तोड़ फोड़ की।
इससे रसायन विभाग के मेज का शीशा और प्रयोगशाला में रखी एसिड सहित कई अन्य केमिकल की शीशियां टूट गईं। इससे काफी नुकसान हुआ। इस संबंध में संपर्क किए जाने पर प्राचार्य डा.एस एन पांडेय ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय के किसी स्टाफ ने लिखित आपत्ति नहीं दी। इस वजह से उन्होंने इस मामले की तहरीर पुलिस को देना मुनासिब नहीं समझा। उधर प्रभारी कोतवाल वीपी मिश्र ने बताया कि तोड़फोड़ की सूचना पर वे कालेज गए थे। लेकिन प्राध्यापक से बदसलूकी करने वाले युवक ने माफी मांग ली।