फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लापरवाहीः 20 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस

लापरवाहीः 20 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस

Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नौंवी और 11वीं के छात्र-छात्राओं के आनलाइन पंजीकरण में लापरवाही बरतने पर जिले के 20 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विभागीय स्तर से नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि एक अक्तूबर से पूर्व पंजीकरण नहीं कराएंगे तो उनके विद्यालयों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने शैक्षिक वर्ष 2013-14 से नौंवी और 11वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का पंजीकरण आनलाइन करा दिया। इससे माना जा रहा है कि परीक्षा से कुछ महीने पूर्व तक फार्म जमा कराकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल कराने वाले शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसेगा। यूजर आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद भी 158 राजकीय, वित्तपोषित और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने पंजीकरण नहीं कराया है। डीआईओएस कार्यालय ने बृहस्पतिवार को जिले के श्रीपति शिवशरण बिंद उ.मा.वि मुंगरी, तुलसी देवी उ.मा.वि अभियां, राजकिशोर पाठक उ.मा.वि. ज्ञानपुर, गुजराती देवी उ.मा.वि. बहुता, विश्वनाथ पांडेय कान्वेंट बालिका इंटर कालेज खेदौपुर, मां अमरावती देवी उ.मा.वि. सुरियावां, किस्मत देवी मानिक लाल त्रिपाठी विद्यालय खरगापुर, निर्मला देवी इंटर कालेज कवलापुर, दुर्गा देवी उ.मा.वि. अकोढ़ा, भारत भारती उ.मा.वि. पूरेराम गुलाम, केेवला देवी उ.मा.वि. वीरमपुर, रामनाथ पाठक इं.का. दारापट्टी, ज्ञान भारती इंटर कालेज चककलूटी, विद्यसागर इंटर कालेज अभियां, सूर्य नारायण इंटर कालेज तितराहीं, सियाराम लालता प्रसाद इं.का. दशरथपुर वारी, संत सेवा मंडल इंटर कालेज भीमसेनपुर, विक्रमादित्य इंटर कालेज चौगना, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज गोपीगंज के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया। डीआईओएस आनंदकर पांडेय ने नोटिस भेजने के बाद प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी कि वह एक अक्तूबर से पूर्व विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का पंजीकरण करा लें। पंजीकरण न होने पर विद्यालय की मान्यता खत्म की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed