फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   98 right next to princes

98 प्रधानों के पास अधिकार नहीं

Tue, 15 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 15 Dec 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
98 right next to princes
जिले की 98 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के दो तिहाई पदों पर निर्वाचन न
विज्ञापन
होने के चलते ग्राम पंचायत के गठन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पंचायत का गठन न होने से नए प्रधान शपथ तो लेंगे, लेकिन ग्राम पंचायत का सारा कामकाज प्रशासक के हवाले रहेगा। पंचायत के गठन होने तक नए प्रधान अधिकार विहीन ही रहेंगे।


पंचवर्षीय योजना के तहत प्रत्येक पांच सालों में चुनावों के बाद गांवों में नई सरकार गठन होता है। रविवार को मतगणना के बाद जिले के 561 गांवों में नए ग्राम प्रधान चुन लिए गए। पंचायत के गठन में ग्राम पंचायत सदस्यों की भूमिका अहम होती है।

जिन ग्रामसभाओं में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं होते, वह पंचायत अधूरी मानी जाती है। जिले के 561 ग्रामसभाओं में करीब 98 ग्रामसभाएं ऐसी हैं, जहां पर दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं, जिससे इनके गठन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

औराई ब्लॉक में भवानीपुर पश्चिम, जेठूपुर, बासदेवपुर, मुक्तापुर, बनौली, कुनबीपुर, मेदनीपुर समेत करीब 15 ग्रामसभा ऐसी हैं, जिसमें सदस्यों के पद दो तिहाई से अधिक रिक्त हैं। इसी तरह डीघ में 18, ज्ञानपुर में 17, सुरियावां में 14, भदोही में 22, अभोली में 10 ग्रामसभाएं हैं।

विभागीय आंकड़ों पर गौर किया जाए तो ग्राम पंचायत सदस्य के 7047 पदों में से 3500 पर चुनाव हुए, जबकि 1700 से अधिक पद निर्विरोध हो गए। एक हजार से अधिक पदों पर किसी प्रत्याशी ने चुनाव नहीं लड़ा।


 इससे वह खाली रह गईं। जिला पंचायत राज अधिकारी राम आसरे दूबे ने बताया कि जिन ग्रामसभाओं में दो तिहाई  सदस्य नहीं हैं, वहां पर पंचायतें गठित नहीं हो सकेंगी। नए ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण तो करेंगे, लेकिन गांव से जुड़े कार्य नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed