फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   97.13 percent people took the first dose of anti-coronavirus

97.13 फीसदी लोगों ने ली कोरोनारोधी पहली डोज

Tue, 03 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
97.13 percent people took the first dose of anti-coronavirus
वैश्विक महामारी कोरोना काल से हर कोई वाकिफ है। एक समय था जब हर कोई इस बीमारी से चिंतित था। किसी के सिर से पिता का साया उठ गया तो किसी का बेटा दुनिया छोड़ गया। इसी बीच आई वैक्सीन से लोगों में उम्मीद जगी। जब उम्मीद का मंगल टीका लगना शुरू हुआ तो कालीन नगरी में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर लगवाना शुरू किया है। उसी तेजी की देन है कि यहां 97.13 फीसदी लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। दूसरे डोज का टीका भी 70.78 फीसदी ने लगवा लिया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले बूस्टर डोज लगाने के लिए कोविड सेंटरों में भीड़ देखी जाती थी। स्वास्थ्य कर्मी कार्यालयों में जाकर बूस्टर डोज की खुराक कर्मचारियों को लगाते थे। अभी तक 1.47 फीसदी लोगों को ही बूस्टर डोज लगाई जा सकी है। कुल 19,357 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया है। जिले में कुल 13,59,974 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 13,20,905 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 961276 लोगों को दूसरा डोज लग चुकी है। वैक्सीनेशन से वंचित लोगों की तलाश में विभाग जुटा हुआ है। उधर, जिले में 18 से 44 साल तक के 11,69,750 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। जिसमें से प्रथम डोज 11,95,060 लोगों को लगाया जा चुका है और 9,02,311 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। वहीं विभाग ने 15 से 17 साल के 1,10,689 किशोर व किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। जिसमें से 1,00,216 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है और 58,439 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। बारह से चौदह साल तक के 66,853 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसमें से 25,943 बच्चों को पहली तथा 2200 बच्चों को दूसरी डोज का टीका भी लगाया जा चुका है। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार दूबे का कहना है कि टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। विभाग की ओर से निरंतर अभियान चलाया जाता है। जिले में टीकाकरण की गति ठीक है। पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने की की तिथि जल्द ही आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed