{"_id":"5ce19e9abdec220785346b58","slug":"91558290074-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव कॉमेंट्री जैसे मोबाइल पर मिलेगी काउंटिंग की अपडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव कॉमेंट्री जैसे मोबाइल पर मिलेगी काउंटिंग की अपडेट्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अब चुनाव के रुझानों और नतीजों का लेटेस्ट अपडेट मोबाइल पर लिया जा सकेगा। लोकसभा चुनाव नतीजों के लिए चुनाव आयोग ने खास तैयारी की है। 23 मई को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना के रियल-टाइम अपडेट्स मोबाइल फोन और एप पर मुहैया कराए जाएंगे। यूजर्स को कस्टमाइज्ड डैशबोर्ड मिलेगा जिस पर वह अपने पसंदीदा उम्मीदवार का प्रदर्शन देख पाएंगे। आयोग हर राउंड की मतगणना के बाद उम्मीदवारों को मिले मतों की अपडेट्स देगा।
भारत निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण के मतदान खत्म होने से पहले ही मतगणना की तैयारियों को शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से ‘सुविधा वेबसाइट’ पर 40-40 मिनट में मतगणना का परिणाम अपडेट होता रहेगा। जिससे आम जनता को भी परिणाम से अपडेट रखा जा सके।
मतगणना कक्ष में एक टेबल निर्वाचन अधिकारी, एक टेबल कंप्यूटर और एक टेबल टेबुलेशन के लिए होगी। प्रत्येक राउंड की गणना पूरी होते ही उसे आयोग की वेबसाइट के साथ सुविधा ऐप पर भी अपलोड करना होगा। जिससे लाइव कमेंट्री की तरह आम मतदाता मतगणना के पल-पल की खबर लेता रहेगा। निर्वाचन विभाग की माने तो मतगणना के समय काउंटिंग सेंटर से सीधे सिस्टम में डेटा फीड होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि मतगणना की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। तीनों विधानसभाओं के लिए 42 टेबल मतगणना के लिए लगाई गई है। कंप्यूटर पर रहने वाला कर्मचारी आयोग की पल-पल की रिपोर्टिंग देगा। उसी के आधार पर वेबसाइट और एप पर भी जानकारी पहुंचेगी। हर चक्र में होने वाली मतगणना की रिपोर्ट एप पर भी पहुंचेगी।