फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पुनर्गठन की मांग को लेकर भेजा सीएम को पत्र

पुनर्गठन की मांग को लेकर भेजा सीएम को पत्र

Fri, 08 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुनर्गठन की मांग को लेकर भेजा सीएम को पत्र

विज्ञापन
लालानगर। ज्ञानपुर विकास खंड के अंत्योदय ग्राम पूरे झम्मन और पूरे दल्लू के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से ग्रामसभा के पुनर्गठन की मांग की है। उनका कहना है कि दोनों मजरों को मिलाते हुए ग्रामसभा पूरे झम्मन का पुनर्गठन किया जाए।

पूरे झम्मन, पूरे दल्लू और पूरे रघुनाथ को मिलाकर तीन मजरे वर्ष 2010 तक ग्रामसभा पूरे झम्मन के रूप में अस्तित्व में था। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तारीकरण के बाद एक मजरे पूरे रघुनाथ का संपूर्ण विलय नगर पालिका गोपीगंज में कर दिया गया। सीमा विस्तारीकरण के पश्चात इसके दो मजरे पूरे झम्मन और पूरे दल्लू, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 2500 है, 2016 तक लावारिस हालत में पड़े रहे। इन्हें न तो ग्रामसभा के रूप में मान्यता थी और न ही नगर पालिका में समाहित किया जा सका था। जिला प्रशासन अथवा सरकार के किसी प्रतिनिधि ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। 2016 में दोनों मजरों को रेलवे लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो को पार करते हुए शासनादेश की अवहेलना कर इसे कठौता गांव से सबद्घ कर दिया गया, जिसकी दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। पूरे दल्लू को पांच किमी दूर ग्रामसभा मदनपुर में समायोजित कर दिया गया। जबकि दोनों मजरों को मिलाकर इसकी मतदाता संख्या 1400 से ऊपर है। शासनादेश के अनुसार 1000 की मतदाता संख्या वाले मजरे को ग्रामसभा के रूप में अस्तित्व में लाने के लिए पर्याप्त होता है। उक्त दोनों मजरों को भिन्न-भिन्न ग्राम सभाओं में सम्मिलित कराने के बाद भी शासन से जारी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामवासी वंचित हैं। ग्रामीणों ने दोनों मजरों को मिलाते हुए ग्रामसभा पूरे झम्मन का पुनर्गठन करवाने की मांग भगवती शंकर, लालजी आदि ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed