{"_id":"5c3791d0bdec22738a472e87","slug":"91547145680-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी से झील बने घोसिया के तीन मोहल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी से झील बने घोसिया के तीन मोहल्ले
विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घोसिया नगर के तीन वार्ड दूषित पानी से घिर गए हैं। इससे लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
सिक्सलेन निर्माण से हाईवे के दोनों तरफ बने नाले ध्वस्त हो चुके हैं। इससे नगरों से निकलने वाला दूषित पानी नगर के बीच स्थित तालाब और आसपास के इलाकों में फैल गया है। इससे वार्ड 13 का सदर रोड या वार्ड चार- पांच नाई बस्ती। मोहल्लों के आसपास दूषित पानी जमा होने से लोग परेशान है। उससे उठने वाली दुर्गंध से वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत के साथ एनएचएआई की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। सबसे अधिक समस्या शुक्रवार के दिन होती है। नमाज पढ़ने के लिए जाने वाले लोग बदबू से परेशान हो जाते हैं। मोहल्ले वालों को आशंका है कि कहीं दूषित पानी से संक्रामक रोग न फैल जाए अन्यथा इसकी चपेट में कई लेग आ जाएंगे।