फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बीडा सफाई कर्मियों ने फूंका भ्रष्टाचार का पुतला

बीडा सफाई कर्मियों ने फूंका भ्रष्टाचार का पुतला

Thu, 03 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बीडा सफाई कर्मियों ने फूंका भ्रष्टाचार का पुतला

विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सफाई कर्मियों ने बुधवार को तहसील स्थित कार्यालय के बाहर भ्रष्टाचार का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पर हितों का संज्ञान न लेने और तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। तय किया गया कि 3 जनवरी से अपनी मांगों के समर्थन में कार्यालय के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

सफाई कर्मियों ने कहा कि बीडा द्वारा सफाई कर्मियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। एक ओर जहां शासन न्यूनतम मजदूरी तय करने के वादे कर रही है तो बीडा ने दैनिक वेतन सफाई कर्मियों को संविदाकर्मी बनाया और उनसे ठेकेदार के माध्यम से कम ले रही है। जिससे गरीब कर्मियों की आर्थिक क्षति हो रही है। कहा कि हम अपने बच्चों का कहां से पालन पोषण करें। कर्मियों के अधिवक्ता विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि सभी कर्मियों को ग्रेड पे के अनुसार भुगतान होना चाहिए जो अब तक नहीं किया गया। जबकि कई बार इस बारे में सीईओ को प्रतिनिधित्व दिया जा चुका है। कहा कि यह सब भ्रष्टाचार के चलते हो रहा है। कहा गया कि अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हम 3 जनवरी से बीडा गेट पर आंदोलन शुरू करेंगे जिसकी जिम्मेदारी बीडा प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में शफीक, सोनू, हूबलाल, मो.मुस्तकीम, शमशुद्दीन, ब्रिजलाल, अरमान, रुस्तम, सलीम, मेराज, कुरबान, सेराजुद्दीन, राम विलास, जावेद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed