{"_id":"5c080c08bdec2241c54d13c8","slug":"91544031240-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समेस्टर परीक्षा में 1791 परीक्षार्थी रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समेस्टर परीक्षा में 1791 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार की सेमेस्टर परीक्षा में 61 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षा की प्रथम पाली में एमए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास के साथ एमकॉम, एलएलबी और बीएड पहले सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें 1121 परीक्षार्थियों में से 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सेमेस्टर परीक्षा की दूसरी पाली में एमए मनोविज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान के साथ एमएससी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जंतु विज्ञान, गणित, चित्रकला, राजनीत, समाज और अर्धशास्त्र परीक्षा हुई। इसमें 731 परीक्षार्थियों में से 13 अनुपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा पूरी तरह से नकलविहीन रही। ।