{"_id":"5c05776abdec2241822eea36","slug":"91543862122-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक खेती करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक खेती करें किसान
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगीगंज। कृषि सूचना तंत्र के सुद्ढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डीघ ब्लॉक में रबी गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें परंपरागत खेती के साथ ही मसूर, अलसी की खेती पर जोर दिया गया। विशेषज्ञ महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसान कुछ अलग खेती कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरसों, चना, मटर, गेंहू के बीज के लिए किसान पंजीकरण कराकर प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विशेषज्ञ राम कुबेर यादव ने दलहन, तिलहन और गेहूं की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि इस समय सरसों की बुवाई करने से फसल अच्छी होती है एवं तेल का प्रतिशत बढ़ता है। प्रगतिशील किसान राम अकबाल तिवारी ने ने भी किसानों को अहम जानकारी दी। कहा कि मृदा परीक्षण के बाद ही किसान बुआई करें।