{"_id":"5c057762bdec2241b439c8bf","slug":"91543862114-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से न्यायालय परिसर में अधिवक्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। जिला जज नसीर अहमद द्वितीय ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डिबाए की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महासचिव को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये की गई। अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्र ने 2019 से इसे देने की घोषणा की। संचालन विमलेश कुमार यादव और स्वामीनाथ मिश्रा ने किया।