{"_id":"5c041591bdec2241c1712fe6","slug":"91543771537-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतामढ़ी से मिट्टी लेकर अयोध्या निकले स्वामी परमहंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतामढ़ी से मिट्टी लेकर अयोध्या निकले स्वामी परमहंस
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतामढ़ी। अयोध्या में रामजन्म भूमि में रामलला का मंदिर अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही बनना है तो भाजपा को अपने एजेंडे से श्री राम मंदिर को हटाना होगा। भाजपा मंदिर निर्माण पर राजनीति और करोड़ों हिंदुओ की आस्था और विश्वास के साथ कूटनीति कर रही है।
अयोध्या के परमहंस जी महराज ने यह बातें रविवार को धार्मिक स्थली सीतामढ़ी में कही। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 6 दिसंबर को अयोध्या में आत्मदाह करने का निर्णय लेने वाले स्वामी परमहंस जी महाराज ने सीता समाहित स्थल की पवित्र मिट्टी कलश में भर अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि श्रीराम का कार्य माता सीता के बिना संभव नही है। कहा कि अगर सरकार पांच दिसंबर तक मंदिर निर्माण के लिए ठोस उपाय की घोषणा नही करती है तो छह दिसंबर को अयोध्या में आत्मदाह कर लेंगे। कहा कि चिता पर बैठने से पहले माता सीता के चरण रज (सीतामढ़ी की मिट्टी) को माथे पर लगा कर मंदिर निर्माण के लिए आत्मदाह करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन स्वामी को अपार जन समर्थन मिला। विश्व प्रसिद्ध 108 फीट ऊंचे भगवान हनुमान मंदिर परिसर में परमहंस जी को 108 मीटर लंबी माला पहना कर अविस्मरणीय स्वागत किया गया। घंटा- घड़ियाल, शंखध्वनि के बीच श्रीराम के गगन भेदी जयकारे लगते रहे। परमहंस जी ने सीता समाहित स्थल के मां सीता केश वाटिका से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र मिट्टी भरी तो सीता राम के गगन भेदी नारो से सीतामढ़ी का कोना कोना श्री राम सीता मय हो गया। मौके पर समाजेवी राहुल दूबे, हिमांशु तिवारी, दुर्गेश तिवारी, श्यामबहादुर सिंह, जज्जे पांडेय, सुनील सिंह, राम सिंह, बबलू सिंह, सूर्यमणि तिवारी, हरिशंकर तिवारी, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।