{"_id":"5a1723304f1c1b7a548bed4a","slug":"91511465776-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र से 100 मीटर रहेंगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र से 100 मीटर रहेंगे प्रत्याशी
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग के प्रेक्षक श्याम नारायण त्रिपाठी बृहस्पतिवार को जिले में पहुंच गए। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान अनुभवी मतदान अधिकारी जरूरत पड़ने पर कानून के दायरे में रहकर अपने विवेक का भी उपयोग कर सकते हैं। कहा कि मतदान के दौरान प्रत्याशी मतदान केंद्र से सौ मीटर दूर रहेंगे।
प्रेक्षक ने कहा कि अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हैं, तभी टीम का कैप्टन सफल होता है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं। इस कार्य में शिथिलता न बरतें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि छोटी बात, बड़ी न बनने पाए। आचार संहिता के अनुपालन में लापरवाही पर चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों की कार्यशैली को गंभीरता से लिया जाएगा। कहा कि चुनाव के दौरान आरओ, एआरओ, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों का दायित्व बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। मतदान केंद्रों पर 100 मीटर की परिधि के बाहर उम्मीदवार अपनी कुर्सी टेबल लगा सकते हैं। मतदान केंद्रों पर भीड़-भाड़ न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने समस्त निकायवार नगरपालिका, नगर पंचायत के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर शौचालय, रैंप, बिजली आदि की कमी न होने पाए। प्रेक्षक ने कहा कि मतदान दिवस पर संबधित क्षेत्रों के एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से मतदान दिवस पर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून व्यवस्था को नियंत्रण करेंगे। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी विशाख जी ने चुनाव की तैयारियों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने भी कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारियां दीं। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिशंकर सिंह, एडीएम न्यायिक बच्चीलाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।