फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लेखाकार का वेतन रोका, 10 से मांगा स्पष्टीकरण

लेखाकार का वेतन रोका, 10 से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 23 Jul 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लेखाकार का वेतन रोका, 10 से मांगा स्पष्टीकरण
ज्ञानपुर (भदोही)। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने शनिवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डीपीआरओ कार्यालय के लेखाकार का एक माह का वेतन रोका, जबकि 10 कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा। विकास भवन परिसर में साफ-सफाई बेहतर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों में समय से आने की रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसकी एक बानगी शनिवार को विकास भवन में देखने को मिली। निरीक्षण दर निरीक्षण के बाद भी समय से उपस्थिति नहीं हो पा रही है। शनिवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सीडीओ हरिशंकर सिंह डीपीआरओ, लघु सिंचाई, डीपीओ, समाज कल्याण समेत कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीपीआरओ कार्यालय के लेखाकार प्रभाशंकर, अजीत कुमार सिंह और विनोद कुमार गुप्ता अनुपस्थित रहे। स्वच्छता मिशन से जुड़े संविदा कर्मी आत्म प्रकाश, असलम सिद्दीकी, रणधीर सरोज, सिद्धार्थ शर्मा, वंशीधर यादव और लघु सिंचाई विभाग के इफ्तेखार अहमद, खुशबहार और अनिल अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने स्वच्छता मिशन अभियन में रूचि न लेने और अनुपस्थित रहने पर प्रभाशंकर का वेतन रोका जबकि अन्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा। कार्यालय परिसर में पान की पिक मिलने और छत से पानी टपकने पर भी नाराजगी जताई। अधिकारियों और कर्मचारियों से साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed