{"_id":"595be8e04f1c1bab1e8b48b4","slug":"91499195616-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सिंचाई विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के बैनर तले मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर नलकूप अनुरक्षण खंड के अधिशासी अभियंता को पत्रक दिया।
पत्रक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नलकूप अनुरक्षण खंड भदोही के कर्मचारियों के विरुद्ध अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल मिर्जापुर की ओर से की गई दंडात्मक कार्रवाई को समाप्त कराने की आपसे मांग की गई थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में रोष है। जब तक अधीक्षण अभियंता के दंडात्मक आदेशों को निरस्त नहीं कराया जाएगा, कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। इसके बाद कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की और अधिशासी अभियंता से मिर्जापुर मंडल कार्यालय पर चल रहे कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी। इस मौके पर संगठन के मंत्री सर्वेश कुमार सिंह समेत सिंचाई विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।