{"_id":"595be8db4f1c1b3a518b4638","slug":"91499195611-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन रास्ते के लिए तहसील धमके ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन रास्ते के लिए तहसील धमके ग्रामीण
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय सरपतहां के करीब ग्राम लखनो गांव दलित बस्ती के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर लंबे समय से व्याप्त आवागमन की समस्या निदान करने की मांग की। बताया कि बस्ती में तीन सौ से अधिक दलित परिवार के लोग निवास करते हैं। सभी लोगों का आवागमन नलकूप की पक्की नाली पर बने रास्ते से होता है। ऐसे में बस्ती तक बाइक, चार पहिया समेत कोई वाहन नहीं आ पाता है। इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर बस्ती वालों के लिए समस्या गंभीर हो जाती है।
पत्र में दलित बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता के बावजूद उनके लिए गांव में सड़क, पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है। बताया कि बारिश के समय में नलकूप की नाली में पानी भर जाता है। ऐसे में उस समय आवागमन करना बस्ती वालों के लिए खतरे से खाली नहीं रहता है। बच्चे, बूढ़े से लेकर जवान तक बारिश में उस नाली में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसके अलावा, उन्हें परेशानी होती है अलग से। ग्रामीणों ने 13-14 फीट की नाली में ही नाली अलग करके रास्ता बनाने की मांग की है। तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने पहुंचने वालों में चकबंदी लाल गौतम, बेचन राम, भीम, अशोक कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।