{"_id":"62128ca2d815a678be03e542","slug":"90-schools-did-not-upload-information-warning-bhadohi-news-vns639609997","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 स्कूलों ने अपलोड नहीं की सूचना, चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 स्कूलों ने अपलोड नहीं की सूचना, चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनाए जाने वाले शिक्षकों के बारे में सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने को लेकर प्रधानाचार्य उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। अंतिम तिथि तक मात्र 93 स्कूलों ने जरूरी सूचनाएं अपलोड की। जरूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ डीआईओएस ने नाराजगी जताई। उन्होंने जरूरी जानकारी अपलोड नहीं करने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
मार्च के दूसरे पखवाड़ा में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा संभावित है। जिले में बनाए गए 90 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 49 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए दो हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है। अबकी बार उनकी ड्यूटी ऑनलाइन लगाने की तैयारी है। जिसको लेकर 183 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। शिक्षकों के बारे में जरूरी सूचना 20 फरवरी वेबसाइट पर लोड करने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच अब तक सिर्फ 93 स्कूलों ने ही शिक्षकों के बारे में जरूरी सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसको लेकर डीआईओएस एनएल गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षकों की ड्यूटी भी ऑनलाइन लगाई जाएगी। उनके पारिश्रमिक के भुगतान आदि की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी। ऐसे में शिक्षकों को ड्यूटी कार्ड जारी करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर सभी प्रधानाचार्यों को अपने-अपने कॉलेज के शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ की सारी जानकारी और प्रमाण पत्र अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 90 स्कूलों ने ही अब तक ऐसा किया है। अन्य विद्यालयों ने जरूरी सूचना अब तक अपलोड नहीं किया है। उन्होंने आगाह किया कि दो दिन के अंदर हर हाल में सूचनाएं अपलोड करा दें, अन्यथा में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
---