फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   864 poor children will study in convent schools

कान्वेंट स्कूलों में पढ़ेंगे 864 गरीब बच्चे

Mon, 04 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
864 poor children will study in convent schools
जिले के अलग-अलग कान्वेंट स्कूलों में 864 गरीब बच्चे पढ़ने जाएंगे। अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत जिले के 1006 बच्चों ने इन विद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 864 विद्यार्थी प्रवेश के लिए योग्य मिले हैं। पहले बैच में विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों के विद्यालयों में छह सौ बच्चों का प्रवेश करा दिया है।
विज्ञापन

शासन ने गरीब परिवारों के बच्चों को भी अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार के तहत कान्वेंट स्कूलों में दाखिला दिलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके लिए 1006 आवेदन आए थे। इनमें से 142 आवेदन निरस्त हो गए और 864 विद्यार्थी दाखिले के लिए योग्य मिले। विभाग के मुताबिक चयनित बच्चों में से छह सौ विद्यार्थियों का कान्वेंट स्कूलों में दाखिला करा दिया गया है। इन्हें मुफ्त शिक्षा मिलेगी। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह के अनुसार लाटरी सिस्टम से बच्चों के नाम निकाले गए। जिन बच्चों का चयन हुआ है, उनमें से छह सौ का तो दाखिला हो गया है, अन्य के अभिभावक अपने ब्लॉक के बीईओ से संपर्क कर बच्चों का दाखिला करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों के लिए शासन स्तर से मानक तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed