फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   862 contenders in field

प्रधान पद के लिए 862 दावेदार

Tue, 24 Nov 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 24 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
862 contenders in field
 तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो
विज्ञापन
गई। अंतिम दिन ज्ञानपुर और सुरियावां ब्लाक में 862 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दो दिनों में 1607 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। दोनों ब्लाकों से सदस्य पद पर 1899 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।


सुरियावां संवाददाता के अनुसार ब्लाक के 67 ग्राम प्रधान और 807 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर पांच दिसंबर को मतदान होना है। सोमवार को प्रधान के लिए 362 और सदस्य के लिए 695 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। ब्लाक में दो दिनों के दौरान प्रधान पद पर 707 और सदस्य के लिए 880 ने पर्चा भरा।

आरओ विनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उन्होंने बताया कि गोपीपुर गांव में एक नामांकन दाखिल होने से प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।


गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, ज्ञानपुर ब्लाक में सोमवार को प्रधान पद पर नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। गाजे-बाजे के साथ प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचे। ब्लाक के करीब 500 प्रत्याशियों ने प्रधान पद पर नामांकन किया। दो दिनों में 900 लोगों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed