{"_id":"5c8e8f17bdec22140012cd23","slug":"81552846615-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बीमारी से सहमे पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बीमारी से सहमे पशुपालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसिया। औराई के जयरामपुर गांव में अज्ञात बीमारी ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह में 12 से अधिक मवेशियों की मौत से पशुपालक सहम गए हैं, हालांकि अब तक चिकित्सकीय टीम के नहीं आने से लोगों में नाराजगी है। अब भी गांव में कई मवेशी बीमार हैं।
जयरामपुर गांव में गत रविवार से अज्ञात बीमारी के संक्रमण से मवेशी बीमार हो जा रहे हैं। संक्रमित मवेशी का पेट फूलने के बाद वह सुस्त हो जा रहे हैं। पशुपालक उपचार कराने के बारे में सोचता है कि उसके पहले ही मवेशी की जान चली जा रही है। एक सप्ताह में दर्जन भर से अधिक पशुपालकों की भैंस और गाय की जान जा चुकी है। रविवार को पशुपालक रमाशंकर यादव और प्रेम शंकर सरोज की गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया कि पशु पालन विभाग की ओर से अब तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे बीमारी के बारे में पता नहीं चल पा रहा है। अविलंब कोई कदम नहीं उठाया गया तो कई पशुपालकों की जान जा सकती है। सबसे अहम बात यह है कि जयरामपुर के आसपास गावों में इस बीमारी का प्रकोप नहीं है।