{"_id":"5c82aefbbdec2214586c27f6","slug":"81552068347-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति की वीरता से भरा है भारत का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति की वीरता से भरा है भारत का इतिहास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को जिले के कई स्थानों पर आयोजित गोष्ठियों में महिलाओं की तरक्की और संरक्षण पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। भारत का इतिहास नारी शक्ति की वीर गाथाओं से भरा है। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही हैं।
प्राथमिक विद्यालय चकवां में तारा अक्षर की ओर से आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अव्वल हैं। कुछ सामाजिक बुराइयां आज भी समाज में देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, सार्थक संस्था की सचिव मधुश्री पांडेय ने भी महिलाओं के उत्थान पर जोर दिया।
घोसिया संवाददाता के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरुषोत्तमपुर स्थित गंगामणि शकुंतला देवी जनसेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में संस्था के सतीश कुमार उपाध्याय ने महिलाओं के आर्थिक विकास और स्वावलंबन की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि आज महिलाओं को समानता का अधिकार देने का ही परिणाम है कि वे खेल जगत, सेना, अर्धसैनिक बलों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मनु भाकर, मनिका बत्रा, दीपा कर्माकर, मैरीकॉम, स्मृति मंधाना, हीना जायसवाल तो नए उदाहरण हैं। भारत का इतिहास नारी शक्ति की वीरता से भरा है। अनिल कुमार शुक्ल ने महिला उत्पीड़न, दहेज हत्या, बालिका भ्रूण हत्या आदि सामाजिक बुराइयों पर डालते हुए इन बुराइयों के विरुद्ध आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद दूबे, अरुण कुमार जायसवाल, सरिता, सुशीला, नैंसी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सुरियावां के ब्लॉक सभागार में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान वाराणसी की ओर से आयोजित गोष्ठी में मानव व्यापार, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, वेश्यावृत्ति पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अजय कुमार, मुख्य सेविका विमला देवी, निर्मला देवी, दीपमाला, चंदा देवी, सरिता, तारा देवी, आशा प्रमिला, नगीना, नरेंद्र कुमार, नन्हेलाल आदि मौजूद रहे।
रैली निकालकर किया जागरूक
चौरी। महिला दिवस के अवसर पर चौरी के लक्षापुर में आजाद शक्ति अभियान संगठन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली लक्षापुर, बरदहा, चौरी बाजार होते हुए बीआरसी रोटहां में पहुंचकर समाप्त हुई। समन्यवक सुरेश कुमार ने कहा कि रैली के माध्यम से नारी सशक्तीकरण, स्वछता अभियान और महिला उत्पीड़न के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर उमाशंकर, तारा देवी, वीरेंद्र कुमार, मंजू देवी, प्रेमा, शुभावती, सुनीता, केशव प्रसाद आदि रहे। उधर सुधा अमृतम वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय लक्षापुर में भी महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। सचिव शिल्पी सिंह ने कहा कि नारी को सशक्त बनाए बिना समाज मजबूत नहीं हो सकता। मौके पर डॉ. सुनीता, आशीष सिंह, गणेश शर्मा, नेहा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहीं।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर चयनित
लालानगर। महिला दिवस के मौके पर औराई के कोइलरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्टूडेंट ऑफ द ईयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छह चरणों में हुई प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बालक और बालिका का चयन किया गया। प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी की निगरानी में आयोजन किया गया था। इस दौरान क्विज, निबंध, पेंटिग के साथ नृत्य एवं गीत के मुकाबले कराए गए। इनमें 52 बच्चों ने हिस्सा लिया। कक्षा आठ से ज्ञानेंद्र कुमार, सुधा कुमारी, सातवीं से वीरेंद्र कुमार, राधा कुमारी, छह से संजीव कुमार, नंदिनी सर्वश्रेष्ठ बालक-बालिका चुने गए। इस मौके पर नीलिमा जायसवाल, सुनीता, देवेश, त्यागी, प्रिया आदि मौजूद रहे।