{"_id":"5c815981bdec2214183529a3","slug":"81551980929-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक आश्रृतों को आर्थिक सहायता मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक आश्रृतों को आर्थिक सहायता मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने गत दिनों डीघ ब्लॉक में आगलगी की घटना में मृत दो वनवासी जाति के लोगों के आश्रितों को अब तक कोई राजकीय सहायता नहीं मिलने पर राज्य सरकार को आंड़ो हाथों लिया है। माले कार्यकर्ताओं के एक दल ने गत दिनों पीड़ित परिवारों के गांव का दौरा कर घटना की जानकारी ली और परिजनों का ढांढस बंधाया। बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर जिला सचिव रामजीत यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल चार मार्च को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी ली।
बताया कि मृतक आश्रितों के पास न खाने को रोटी है न ही रहने को घर। दुख की घड़ी में कोई जनप्रतिनिधि अथवा अधिकारी उन से मिलने तक नहीं पहुंचा। जबकि दोनो ही परिवार के लोग दूसरे के घर में रह रहे हैं। आरोप लगाया कि उनकी जो जमीन है उस पर ग्राम प्रधान तालाब खोदवा कर मछली पालन करते हैं। वनवासी बस्ती पूरी तरह से उपेक्षित है और आज भी आवास, शौचालय योजना से वंचित है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने शीघ्र मृतक आश्रितों का संज्ञान नहीं लिया और उन्हें आर्थिक सहायता नहीं पहुंचाई गई तो डीघ ब्लॉक पर घेराव करेंगे। गांव का दौरा करने वालों में विश्राम गौतम, शकुंतला देवी, वीरेंद्र, शांति देवी, इसराजी देवी, इंद्रावती देवी, ऊदल वनवासी, सत्यनारायण, भाईलाल, मुकेश, नीबूलाल गौतम आदि रहे।