{"_id":"5c55e441bdec224c164ec667","slug":"81549132865-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब, पानी के भटक रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब, पानी के भटक रहे राहगीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नईबाजार। ब्लाक क्षेत्र के ग्रामसभा जाहिदपुर में महीनो से खराब पड़े हैंडंपप की कोई सुध लेने वाला नहीं है। ईदगाह के पास भीड़ भाड़ वाले स्थान पर लगे हैंडपंप लगने के बाद दूकानदारों को भारी राहत हो गई थी लेकिन कुछ महीने के बाद खराब होने के बाद से अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी। इसको लेकर दूकानदारों में रोष व्याप्त है। लोगों ने कहा कि बार बार कहने के बाद और ध्यानाकृष्ट कराए जाने के बाद भी हैंडपंप बेकार पड़ा है।
जानकारी हो कि ईदगाह के पास बाजार जैसा माहौल रहता है। दर्जनों दूकानें होने के साथ साथ खरीदारी के लिए भीड़ भी लगती है। गावों से भी लोगों का आना जाना होता है। लोगों के राहत के लिए ग्राम पंचायत द्वारा सड़क किनारे हैंड लगाया गया था लेकिन 7-8 महीनों से खराब रहने से लोगों को दिक्कत हो रही है। रेडीमेट कपड़ा दूकानदार दीनानाथ जायसवाल ने बताया कि ईदगाह के आसपास दो दर्जन दूकनें हैं। शाम होते ही बाजार गुलजार हो जाता है। ऐसे में राहगीरों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। अन्य दूकानदारों दीपू जायसवाल, गोपाल चौरसिया, गप्पू चौरसिया, बलिराम सेठ आदि ने भी हैंडपंप की मरम्मत कराने की खंड विकास अधिकारी से मांग की। उधर इस संबंध में ग्राम प्रधान रामजी यादव ने बताया कि हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए जलनिगम को भेजा गया है। वहां से देरी हो रही है। यदि जलनिगम से हैंडपंप की मरम्मत नहीं हुई तो ग्राम पंचायत निधि से मरम्मत कराया जाएगा।