{"_id":"5c06c1a5bdec2241b62882eb","slug":"81543946661-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. योगेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. योगेश को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
्र्र्र्र्र्रसुरियावां। दिव्यांगों के हित में काम करने सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व विधायक के बेटे डॉ. योगेश दूबे को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। सोमवार को विश्व विकलांग दिवस पर दिल्ली में उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने उन्हें सम्मानित किया।
कुसौड़ा गांव निवासी पूर्व विधायक घनश्याम दूबे के बेटे डॉ. योगेश दूबे मुंबई में रहकर दिव्यांगजनों के शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दिव्यांगों के लिए आधार कार्ड से लिंक कर दिव्यांग कनेक्ट ऐप की भी शुरुआत की है। मस्तिष्क ज्वर व्से पीड़ित बच्चों के पुनर्वास और दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। दिव्यांगजनों के सम्मान और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनेक याचिकाएं आयोगों में दाखिल की। डॉ. दूबे गुजरात प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन के माध्यम से एसिड अटैक और जले हुए बच्चों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया है। इससे पहले भी भारत सरकार योगेश को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। सोमवार को दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया।