{"_id":"5bfd89a7bdec2241b842e667","slug":"81543342503-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय पर पीस पार्टी का धरना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय पर पीस पार्टी का धरना कल
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर पीस पार्टी के कार्यकर्ता 29 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। सोमवार को स्टेशन रोड पर बैठक कर पार्टी नेताओं ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार लोगों को जनहित के मुद्दों से भटका कर अपना उल्लू सीधा कर रही है। धरना में तीन सूत्री मांगपत्र दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष आकिब जमाल अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल तक मंदिर का नाम नहीं लिया। अब जब देशवासियों के आगे भाजपा का असली रूप उजागर हो गया है तो मंदिर के नाम पर लोगों की जनभावनाएं कुरेद रही है। बैठक में कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मंदिर नहीं बल्कि विकास कार्य मुद्दा होगा। यदि अभी भी भाजपा मुद्दों से हटकर वोट की गंदी राजनीति करेगी तो उसे हिंदू समाज के लोग ही नाकाम कर देंगे। बैठक में मुस्लिम आरक्षण की मांग के लिए गुरुवार को सुबह 10 बजे पहुंचकर जिला मुख्यालय पर धरना में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में मो.तालिब, नसीम अंसारी, जावेद अंसारी, मो.राशिद, जुनैद अहमद, रईस अहमद आदि उपस्थित रहे।