{"_id":"5bd353f4bdec2269af648ef8","slug":"81540576244-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट और सीटबेल्ट लगाकर चलाएं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट और सीटबेल्ट लगाकर चलाएं वाहन
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में शुक्रवार को यातायात एवं परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। एआरटीओ सत्येंद्र यादव ने कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। मामूली चूक काफी नुकसानदायक होती है। यातायात निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने कहा कि दुपहिया चलाते समय हेलमेट जबकि चार पहिया में सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें। शराब पीकर, मोबाइल पर बात करते समय वाहन न चलाने की नसीहत दी। छात्र-छात्राओं से कहा कि वह अपने अभिभावकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करें।