{"_id":"5ac7be894f1c1bd7618b5e68","slug":"81523039881-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेट मार्ट का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारपेट मार्ट का डीएम ने किया निरीक्षण
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को कारपेट सिटी में निर्माणाधीन एक्सपो मार्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां निर्माण एजेंसी उप्र राजकीय निर्माण निगम के अभियंता से मार्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की हिदायत दी। जो काम हो चुका है उसे देख कर डीएम ने संतोष व्यक्त किया।
डीएम ने मार्ट में अति शीघ्र विद्युत कनेक्शन कराने की हिदायत दी। इसके अलावा मार्ट में पहुंचने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मार्ट का निर्माण पूरा हो चुका है। कुछ बुनियादी कार्य बचे हैं जिन्हें शीघ्र पूरा कर लिए जाने का निर्देश दिया। वहां निर्मित शापिंग कांपलेक्स में दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया है। जिसके बारे में अन्य अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
वहां से डीएम रजपुरा पहुंचे जहां भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण एजेंसी से निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, एसडीएम सुनील कुमार यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय, एक्सईएन लोकनिर्माण राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।