{"_id":"5a147d6e4f1c1b87698bcea0","slug":"81511292270-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.70 लाख वोटरों के घर-घर पहुंचेगी मतदाता पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.70 लाख वोटरों के घर-घर पहुंचेगी मतदाता पर्ची
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही जिले के सातों नगर निकायों में एक-एक वोटर तक मतदाता पर्ची पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। बीएलओ मोहल्लावार पहुंचकर मतदाताओं को पर्ची उपलब्ध करा रहे हैं। एक लाख 70 हजार मतदाताओं को 25 नवंबर तक मतदाता पर्ची पहुंचाना है। इसके लिए सभी 244 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर नगर निकाय के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन हर हथकंडा अपना रहा है। जागरूकता अभियान के साथ-साथ एक-एक वोटरों को ढूंढ़कर उन्हें मतदाता पर्ची थमाई जा रही है। उनसे कहा जा रहा है कि वह 26 नवंबर को बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मंगलवार को ज्ञानपुर नगर के कई मोहल्लों में बीएलओ पहुंचकर मतदाता सूची से मिलान करने के बाद वोटरों को मतदाता पर्ची सौंपी। विभाग का कहना है कि आयोग के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, खमरिया, घोसिया और नई बाजार के करीब एक लाख 70 हजार वोटरों को दो से तीन दिन के अंदर मतदाता पर्ची देना है। इससे मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोग अपना वोट देने के लिए निकलें। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि आयोग का निर्देश है कि विधानसभा की तर्ज पर ही निकाय चुनाव कराया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए घर-घर मतदाता पर्ची दी जा रही है।
विज्ञापन