{"_id":"59627f504f1c1b09278b46f7","slug":"81499627344-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से बिजली-पानी आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से बिजली-पानी आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था कितनी दुरुस्त है, इसका असर शनिवार की रात देखने को मिला। भले ही लोग जर्जर तारों को बदलने और खराब संसाधनों के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहे हो लेकिन विभाग पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। शनिवार की देर रात बिजली का तार गिरने से व्यावसायिक नगरी गोपीगंज के कई वार्ड और मोहल्ले पूरी रात अंधेरे में रहे। हजारों की आबादी भीषण गर्मी और उमस में घुप अंधेरे में रात बिताने को विवश दिखी। रविवार की सुबह लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
उत्तरी लेन के प्रथम फीडर में शनिवार की देर शाम बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे नगर के पांच वार्डों और कई मोहल्लों में रातभर अंधेरा छाया रहा। इसके चलते हजारों की आबादी भीषण गर्मी और उमस पूरी रात परेशान रही। रात्रि में गर्मी से परेशान नागरिकों को बिजली न आने से सुबह पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। गर्मी से व्याकुल नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान होकर नगर की विद्युत समस्या को तत्काल निदान करने की मांग की है। नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से खींची गई विद्युत तार इस समय जर्जर हो गया है। शनिवार की देर शाम को उत्तरी लेन पर आपूर्ति देने वाले फीडर का तार टूट गया। इससे नगर के वार्ड नंबर पांच, 11, 14, 16 और 23 में अंधेरा कायम हो गया। उक्त पांच वार्डों में नगर के दर्जन भर से अधिक मोहल्ले शामिल है। सिर्फ इनवर्टर, जेनरेटर वाले लोग ही कुछ चैन पा सके। वहीं, आपूर्ति ठप होने से सुबह पेयजल आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। इस संबंध में एक्सईएन चंद्रबलि ने कहा कि बारिश की वजह से आपूर्ति में दिक्कत में आ रही है। दोपहर 12 तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।